राज्य
जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकवादी ढेर
By Deshwani | Publish Date: 30/12/2020 8:22:13 PMजम्मू। कश्मीर घाटी में श्रीनगर के बाहरी इलाके होकरसर में सुरक्षाबलों के साथ जारी मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गये। पुलिस सूत्रों ने आकाशवाणी को बताया कि आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी में आज सुबह तीन आतंकवादी मारे गये। मारे गए आतंकवादियों की पहचान नहीं हो पाई है। सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों के छिपे होने की जानकारी मिलने के बाद कल शाम इस क्षेत्र की घेराबंदी और छानबीन शुरू की थी। जैसे ही सुरक्षाबल एक मकान के पास पहुंचे तो वहां छुपे आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि ज्यादा नुकसान से बचने के लिए रात को ऑपरेशन रोक दिया गया था। हालांकि घेराबंदी मजबूत कर दी गई थी। अंतिम समाचार मिलने तक गोलीबारी जारी थी।