ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
हाथरस कांड: पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे आप सांसद संजय सिंह पर फेंकी गई स्याही
By Deshwani | Publish Date: 5/10/2020 5:27:04 PM
हाथरस कांड: पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे आप सांसद संजय सिंह पर फेंकी गई स्याही

हाथरस। हाथरस कांड को लेकर लगातार राजनीतिक हलचल जारी है। सोमवार को आम आदमी पार्टी का प्रतिनिधि मंडल भी मृतका के घर पहुंचा। इस दौरान आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह पर एक युवक ने स्याही फेंक दी। इसके साथ ही विरोध में पथराव भी किए जाने की जानकारी मिल रही है।

 
पुलिस ने स्याही फेंकने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों से मिलने के लिए गए आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधि मंडल में राखी बिड़लान आप विधायक दिल्ली, राजेंद्र पाल गौतम दिल्ली सामाजिक न्याय मंत्री, संजय सिंह राज्य सभा सांसद, हरपाल सिंह चीमा एलओपी नेता मौजूद थे। 
 
वहीं हाथरस की घटना को लेकर दिल्ली महिला आयोग की सदस्य का भी बयान आया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय महिला आयोग को इस प्रकरण का संज्ञान लेना चाहिए। उनका अभी तक गांव में न आना बेहद निंदनीय है।
 
 
संजय सिंह पर स्याही फेंके जाने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि संजय सिंह यूपी सरकार के अन्याय और अत्याचार के ख़िलाफ़ आप निडर हो कर बोलते रहे हैं। उन्होंने आप पर 14 FIR की, दफ़्तर सील किया पर आपको गिरफ़्तार करने की हिम्मत नहीं कर पाए तो आज हमला करवा दिया। ये यूपी सरकार में बैठे लोगों की पराजय और बदहवासी दिखाता है, इसका मतलब आप सही रास्ते पर हैं।
 
वहीं, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि संजय सिंह के काम से दुष्कर्म और उनकी पार्टी के लोग डरते हैं। इसीलिए कभी FIR तो कभी स्याही फेंक कर उन्हें रोकने की कोशिश करते हैं।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS