राज्य
राजस्थान: चंबल नदी में 30 लोगों से भरी नाव पलटी, 20 को बचाया गया, 10 लापता
By Deshwani | Publish Date: 16/9/2020 11:26:05 AMजयपुर। राजस्थान में नदी पार करने के दौरान एक ही नाव पर पलटने से उसमें सवार 30 से ज्यादा डूब गए हैं। इसमें से 20 लोगों को नदी से सुरक्षित निकला लिया गया है जबकि 10 लोग लापता बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी कमलेश्वर धाम जाने के लिए नाव में बैठकर चंबल नदी पार कर रहे थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इटावा शहर से जुड़े हुए खातोली क्षेत्र के पास एक नाव चंबल नदी में डूब गई, यह घटना तब घटी जब लोग नाव पर सवार होकर नदी पार कर रहे थे। नदी पार करते वक्त नाव में करीब 30 लोग सवार थे और साथ ही करीब 14 बाइक भी नदी पार ले जा रहे थे। इस दौरान नाव पर अधिक वजन होने के कारण नाव पलट गई। घटना चाणदा व गोठड़ा गांव के बीच की बताई जा रही है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद आस पास मौजूद लोग ग्रामीणों को बचाने के लिए नदी पर पहुंचे। इस दौरान कई लोगों को बचा लिया गया है । घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुँच गए हैं। करीब 10 लोगों का अभी भी पता नहीं लगाया जा सका हैघटना फिलहाल ग्रामीण और स्थानीय प्रशासन उनकी तलाश में जुटे हैं।
चंबल नदी में हुई घटना को लेकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने जताई है साथ ही लोकसभा सचिवालय ने जिला प्रशासन से संपर्क साधा है। कोटा से SDRF की टीम मौके के लिए रवाना कर दी गई है। लोकसभा अध्यक्ष कार्यालय जिला प्रशासन से लगातार संपर्क बनाए हुए हैं।