ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
बाहुबली अतीक अहमद और उसके साढू की अवैध संपत्तियों पर प्रशासन का चला बुलडोजर
By Deshwani | Publish Date: 5/9/2020 8:06:48 PM
बाहुबली अतीक अहमद और उसके साढू की अवैध संपत्तियों पर प्रशासन का  चला बुलडोजर

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार प्रदेश में कानून-व्यवस्था तो मजबूत बनाए रखने के लिए बाहुबलियों और अपराधियों पर शिकंजा कसती जा रही है। साथ ही साथ उत्तर प्रदेश में अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ एक्शन भी ले रही है। योगी सरकार ने मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद की अवैध इमारतों पर बुलडोजर चलाया। शनिवार को बाहुबली अतीक अहमद के साढू इमरान की हाई कोर्ट पानी टंकी के पास स्थित तीन मंजिला इमारत पर प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने बुलडोजर चलवा दिया।
 
वहीं सिविल लाइंस के नबाव युसूफ रोड पर बनी अतीक अहमद की एक इमारत को प्रशासन ने ढहा दिया। इन दोनों संपत्तियों की कीमत करोड़ों में बताई जा रही है। इससे पहले प्रशासन ने अतीक अहमद की 60 करोड़ की 7 संपत्तियों को सीज किया था। बीते 3 सितंबर को 35 करोड़ की दो सम्पत्तियों और 2 सितंबर को 25 करोड़ की 5 सम्पत्तियों को सीज किया गया। प्रयागराज प्रशासन अब तक अतीक अहमद की कुल 14 संपत्तियों की कुर्की-जब्ती का नोटिस जारी कर चुका है। इनमें 7 संपत्तियों की कुर्की हो चुकी है, जबकि 7 अन्य संपत्तियों की कुर्की प्रक्रिया 14 सितंबर तक पूरी करनी है।
 
मऊ सदर के बाहुबली विधायक  मुख्तार अंसारी की अवैध सम्पत्तियों की भी कुर्की हो रही है। हाल ही में लखनऊ में मुख्तार के बेटों की दो मंजिला इमारत को प्रशासन ने जेसीबी लगाकर ढहा दिया था। इसके बाद मऊ में ग्रीनलैंड पर बने मुख्तार अंसारी के स्लॉटर हाउस को भी जमींदोज कर दिया गया था। योगी सरकार ने प्रदेश के माफियों से निपटने के लिए एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स का गठन किया है। योगी सरकार ने भू-माफियाओं की शिकायत के लिए एंटी भू-माफिया टास्क पोर्टल भी शुरू किया है, जिस पर आमजन अपनी कम्प्लेन दर्ज करा सकते हैं।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS