ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
कुशीनगर: आग लगने से महिला की मौत
By Deshwani | Publish Date: 3/5/2020 9:37:21 PM
कुशीनगर: आग लगने से महिला की मौत

कुशीनगर जिले के जटहा थाना क्षेत्र के  ग्राम सभा पड़री पिपरपाती के टोला नौगांवा में शाम को करीब 6 बजे अचानक लगी आग से एक महिला की जलकर मौत हो गयी जबकि राजेश्वर कुशवाहा और ठाकुर कुशवाहा के रिहायशी छप्पर जलकर राख हो गए। घर में उस वक्त आग से सिलेंडर फट गया, महिला उसकी चपेट में आ गयी थी।

 
 
रविवार के शाम पड़री पिपरपाती के टोला नौगांवा में अचानक राजेश्वर कुशवाहा के रिहायशी छप्पर में आग लग गई। जिससे राजेश्वर कुशवाहा और उनके भाई ठाकुर कुशवाहा की झोपड़ियां व उनमें रखा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने के दौरान ठाकुर कुशवाहा की पुत्रवधू मीना (28) सामान बचाने में जुटी थी। तभी गैस सिलेंडर फट गया और उसकी जलकर मौत हो गयी। 
 
 
मीना कुशवाहा के तीन बच्चे शिवांगी (6)  आर्यन (4) तथा लाली (2) हैं। उस समय मीना के सिवा कोई अन्य घर में कोई मौजूद नहीं था। सभी लोग बाहर खेतों में काम करने गए हुए थे। बच्चे भी बाहर थे। आग की लपटें देखकर अगल-बगल के लोग जुटे और किसी तरह आग पर काबू पाया। 
 
थानाध्यक्ष जटहा अमरेंद्र कनौजिया भी पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे थे। आग लगने के स्पष्ट कारण का पता नहीं लग सका।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS