ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
जामिया मार्च के दौरान गोली चलने की घटना पर प्रियंका ने साधा सरकार पर निशाना
By Deshwani | Publish Date: 30/1/2020 8:23:36 PM
जामिया मार्च के दौरान गोली चलने की घटना पर प्रियंका ने साधा सरकार पर निशाना

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने  नागिरकता संशोधन अधिनियम सीएए के विरोध  में जामिया से निकल रहे  मार्च के दौरान एक युवक द्वारा गोली चलाए जाने की घटना पर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बताना चाहिए कि वह कैसी दिल्ली बनाना चाहते हैं।

प्रिंयका ने गुरुवार को इस घटना के बाद ट्वीट कर कहा कि जब भाजपा सरकार के मंत्री और नेता लोगों को गोली मारने के लिए उकसाएंगे, भड़काऊ भाषण देंगे तब ये सब होना मुमकिन है। प्रधानमंत्री को जवाब देना चाहिए कि वे कैसी दिल्ली बनाना चाहते हैं? वे हिंसा के साथ खड़े हैं या अहिंसा के साथ? वे विकास के साथ खड़े हैं या अराजकता के साथ? ’

उल्लेखनीय है कि सीएए और एनआरसी का विरोध कर रहे छात्र जामिया से राजघाट तक मार्च निकाल रहे थे। इसी दौरान एक युवक ने गोली चला दी। इस घटना में जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय का एक छात्र घायल हो गया। छात्र का नाम शादाब है। शादाब को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ले जाया गया जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। गोली लगने से शादाब का हाथ घायल हो गया था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, जामिया के पास गोली चलाने वाले शख्स की पहचान हो गई है। आरोपित का नाम गोपाल शर्मा बताया गया है। गोपाल उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले का रहने वाला है।


image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS