राज्य
गुजरात आयुर्वेद विश्वविद्यालय के जामनगर परिसर को राष्ट्रीय स्तर के संस्थान का मिला दर्जा
By Deshwani | Publish Date: 8/1/2020 9:50:02 PMगुजरात। केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने गुजरात आयुर्वेद विश्वविद्यालय के जामनगर परिसर को राष्ट्रीय महत्व के संस्थान का दर्जा दिये जाने के प्रस्ताव को आज मंजूरी दी। नई दिल्ली में मंत्रिमंडल की बैठक के बाद संवाददाताओं को इसकी जानकारी देते हुए सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि इसे संस्था का दर्जा प्रदान करने से इसकी स्वायत्तता का दायरा बढ़ेगा और आयुर्वेद शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा।
इसके साथ ही राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय मांग के अनुकूल आयुर्वेद के विभिन्न पाठ्यक्रम तैयार किये जायेंगे। भारत की जनस्वास्थ्य चुनौतियों से निपटने में आयुष प्रणालियों की बढ़ती भूमिका के मद्देनजर इसे राष्ट्रीय महत्व का दर्जा प्रदान करने से लोगों में आयुर्वेद के प्रति विश्वास को और बल मिलेगा। आयुर्वेद प्रणाली को मजबूत करने से स्वास्थ्य पर सरकार का खर्च कम होगा क्योंकि इस विधि में कम से कम लागत आती है क्योंकि इलाज से पहले बचाव की ज्यादा व्यवस्था है।