ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
मौसम वैज्ञानिकों ने हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में अगले 3 दिन भारी वर्षा और बर्फबारी की संभावना जताई
By Deshwani | Publish Date: 6/1/2020 2:03:24 PM
मौसम वैज्ञानिकों ने हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में अगले 3 दिन भारी वर्षा और बर्फबारी की संभावना जताई

नई दिल्ली देश के अधिकतर उत्तरी भागों में शीत लहर जारी है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले तीन दिनों में हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में वर्षा और बर्फबारी हो सकती है। हिमाचल प्रदेश के लिए मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में भारी वर्षा और बर्फबारी की औरेंज और येलो चेतावनी जारी की है। कल राज्य के कुछेक स्थानों पर सामान्‍य वर्षा और बर्फबारी हुई। शिमला, मनाली, कुफरी, डलहॉजी, केलांग और कल्पा में तापमान शून्य से नीचे रहा। 

 
 
जम्मू-कश्मीर में फिर से बर्फबारी की आशंका है। कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में अगले चौबीस घंटे में सामान्‍य हिमपात होने का अनुमान व्‍यक्‍त किया गया है। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में तापमान शून्य से 16 दशमलव चार डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया है। 
 
 
पंजाब और हरियाणा में भी शीत लहर चल रही है और कुछ जगहों पर तापमान सामान्य से कई डिग्री सेल्सियस नीचे है। हरियाणा में कल करनाल सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां तापमान एक दशमलव आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से पांच डिग्री कम है। पंजाब में बठिंडा और आदमपुर सबसे ठंडे रहे। इन दोनों जगहों पर तापमान तीन दशलमव तीन डिग्री था। 
 
 
राजस्थान में भी शीत लहर चल रही है। राज्य के पर्यटन स्थल माउंट आबू में रात का तापमान दो दशमलव चार डिग्री सेल्सियस रहा। राज्य में अगले 48 घंटों में कुछ एक स्थानों पर वर्षा हो सकती है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS