ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध करने पर बोले सीएम योगी , कांग्रेस के पापों को धो रही मोदी सरकार
By Deshwani | Publish Date: 5/1/2020 5:23:36 PM
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध करने पर बोले सीएम योगी , कांग्रेस के पापों को धो रही मोदी सरकार

योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और सपा पर जमकर हमला बोला

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखपुर में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) पर जमकर हमला बोला। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) पर विरोध करने पर कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार इस कानून में संशोधन कर उनके पापों को धो रही है। मुख्यमंत्री ने इस दौरान जन जागरूकता के लिए 'घर-घर सम्‍पर्क अभियान' की शुरुआत भी की।


मुख्‍यमंत्री ने कहा कि यह कानून भारत की मानवीय परम्‍परा का हिस्‍सा है। यह कानून पीड़ित और प्रताड़ित मानवता को भारत में शरण देने का पक्षधर है। देश के प्रथम राष्‍ट्रपति डा. राजेन्‍द्र प्रसाद के प्रपौत्र प्रो. अशोक जान्‍हवी प्रसाद से मिलने के बाद मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा कि दुर्भाग्‍य से कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने इस कानून के बारे में गलतफहमी और अफवाह फैलाई। इसमें सपा भी बराबर की भागीदार है। लोगों की भावनाओं और हिंसा भड़काने का कुत्सित प्रयास करने वाली ये पार्टियां पाप की भागीदार हैं। इनके वजह से यह सीएए पर जागरण अभियान शुरू करना पड़ा है। यह महसूस किया गया कि अब समाज के प्रमुख लोगों से मिलकर उन्‍हें इसकी वास्‍तविकता से अवगत कराया जाए।


रविवार को उन्‍होंने गोरखपुर में चार परिवारों में सम्‍पर्क किया। गोरखपुर विश्‍वविद्यालय में गोष्‍ठी भी आयोजित की गई। इस दौरान मुख्‍यमंत्री ने कहा कि सीएए, नागरिकता देने का कानून है लेकिन कांग्रेस-सपा ने इसे नागरिकता लेने का कानून बताते हुए अफवाह फैलाकर लोगों के मन में गलत बात भरने की कोशिश की। इसके नाम पर हिंसा भड़काने की कुत्सित कोशिश की गई। गोरखपुर को समय से मिलेगी मेट्रो गोरखपुर में मेट्रो परियोजना को लेकर मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि कहीं किसी स्‍तर पर देरी नहीं की जा रही है। सब कुछ समय से चल रहा है। मेट्रो परियोजना समय से पूरी होगी।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS