ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
उत्तर भारत के कई हिस्सों में शीतलहर का प्रकोप जारी, दिल्ली में इस मौसम का आज सबसे ठंडा दिन
By Deshwani | Publish Date: 28/12/2019 12:33:29 PM
उत्तर भारत के कई हिस्सों में शीतलहर का प्रकोप जारी, दिल्ली में इस मौसम का आज सबसे ठंडा दिन

नई दिल्ली उत्‍तर भारत के कई भागों में शीतलहर जारी है। दिल्‍ली में आज सुबह इस मौसम का सबसे ठंडा दिन रहा और न्‍यूनतम तापमान सुबह छह बजकर दस मिनट पर दो दशमलव चार डिग्री था। दिल्‍ली हवाई अड्डे पर घने कोहरे के कारण दृष्‍यता शून्‍य हो गई। जम्‍मू-कश्‍मीर में श्रीनगर में रात का तापमान शून्‍य से पांच दशमलव छह डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया। 

  
हिमाचल प्रदेश में कुफरी, मनाली, सोलन, भुंतर, सुंदरनगर और कालपा में भी तापमान शून्‍य से नीचे बना रहा। केलांग शून्‍य से पन्‍द्रह डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान के साथ राज्‍य का सबसे ठंडा स्‍थान रहा। मौसम विभाग ने 31 दिसम्‍बर से 2 जनवरी तक मध्‍य और पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। हरियाणा के हिसार में कल रात का तापमान छह डिग्री सेल्सियस गिरकर शून्‍य दशमलव तीन डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। चंडीगढ़ में तापमान छह दशमलव छह डिग्री सेल्सियस रहा। 
  
राजस्‍थान के कई इलाके भी भीषण ठंड की चपेट में हैं। सीकर जिले के फतेहपुर में तापमान शून्‍य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया। मौसम विभाग ने अगले दो दिन में देश के पूर्वी और मध्‍य क्षेत्र के भी शीतलहर की चपेट में आने की संभावना व्‍यक्‍त की है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS