राज्य
उन्नाव दुष्कर्म मामला : विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को आजीवन कारावास
By Deshwani | Publish Date: 20/12/2019 5:52:56 PMनई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने भाजपा के निष्कासित विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को आजीवन कारावास के साथ अर्थ दंड भी सुनाया है। यह फैसला उन्नाव दुष्कर्म और अपहरण से जुड़ा है। अदालत ने कहा कि सेंगर जनप्रतिनिधि था और उसने लोगों के विश्वास को धोखा दिया है।
अदालत ने अपने आदेश में पीड़ित परिवार को दस लाख रुपये मुआवजा देने और उस पर 25 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है। अपने आदेश में अदालत ने कहा है कि सजा को कम करने का कोई कारण नजर नहीं आता।