राज्य
मध्यप्रदेश: शादी समारोह के भोजन से फूड पॉइजनिंग, 100 से ज्यादा लोग हुए बीमार
By Deshwani | Publish Date: 21/11/2019 10:32:14 AM- विषाक्त खाना खाने के बाद दूल्हे की तबीयत भी बिगड़ी
देवास। मध्यप्रदेश के देवास जिले में शादी कार्यक्रम में खाना खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। सभी को देवास के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरीजों का हाल जानने नेता और अधिकारी पहुंचे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना देवास से लगभग 18 किलोमीटर दूर ग्राम भौंरासा का है। शादी समारोह में खाना खाने के बाद लोगों को उल्टियां शुरू हो गईं। एक बच्ची को गंभीर हालत में इंदौर रेफर किया गया है। दूषित खाना खाने के बाद दूल्हे की तबीयत भी खराब हो गई है और सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह वाकया कुलदीप और दीक्षा के विवाह समारोह में हुआ है। गांव में डॉक्टर के न होने पर पीड़ितों को जिला अस्पताल ले जाया गया। देवास के कलेक्टर श्रीकांत पांडे, पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर सोलंकी, विधायक मनोज चौधरी और सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी आदि ने अस्पताल पहुंचकर मरीजों का हालचाल लिया है।