ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
भूपेन्द्र सिंह हुड्डा हरियाणा में कांग्रेस विधायक दल के नेता नियुक्त
By Deshwani | Publish Date: 2/11/2019 5:07:25 PM
भूपेन्द्र सिंह हुड्डा हरियाणा में कांग्रेस विधायक दल के नेता नियुक्त

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज हरियाणा विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्दर सिंह हुड्डा को पार्टी विधायक दल का नेता नियुक्त किया है। इसके साथ हुड्डा हरियाणा विधानसभा में विपक्ष के नेता भी होंगे।
 
दिल्ली में पत्रकार वार्ता कर हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने बताया कि सोनिया गांधी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्दर सिंह हुड्डा को हरियाणा कांग्रेस विधायक दल का नेता नियुक्त किया है। वही नेता विपक्ष भी होंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी शैलजा और भूपेन्द्र हुड्डा का अनुभव और तालमेल बेहतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस विधायकों की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्दर सिंह हुड्डा ने प्रस्ताव पेश किया था कि कांग्रेस विधायक दल के नेता की नियुक्ति का फैसला कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर छोड़ा जाए और यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हो गया था।
 
आजाद ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के बावजूद प्रदेश में भूपेन्द्र सिंह हुड्डा और कुमारी शैलजा के नेतृत्व में पार्टी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। पार्टी को विश्वास है कि इन दोनों के नेतृत्व में अगले चुनाव में पार्टी पूर्ण बहुमत हासिल करेगी।
 
उल्लेखनीय है कि 90 सदस्यीय हरियाणा विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी को 40 सीटें मिलीं हैं। वहीं दूसरी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में कांग्रेस ने 31 सीटें हासिल की थी। भाजपा को जननायक जनता पार्टी का समर्थन मिला है, जिसने राज्य में पहली बार में ही 10 सीटें जीतीं हैं। इसके अलावा सरकार को निर्दलीयों का भी समर्थन मिला है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS