ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
कोलकाता में दीपावली की रात तय समय के बाद पटाखा जलाने के आरोप में 452 गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 28/10/2019 11:24:34 AM
कोलकाता में दीपावली की रात तय समय के बाद पटाखा जलाने के आरोप में 452 गिरफ्तार

कोलकाता। कोलकाता में दीपावली की रात तय समय के बाद तेज पटाखे जलाने के आरोप में 452 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी सोमवार सुबह पुलिस ने एक विज्ञप्ति में दी। विज्ञप्ति में बताया गया है कि यह आंकड़ा रात 12:00 बजे तक का है। 

 
पुलिस की ओर से जारी बयान में बताया गया कि कोलकाता पुलिस के सभी 10 प्रशासनिक विभागों में पुलिस की तैनाती रखी गई थी। पुलिस ने रातभर छापेमारी अभियान चलाया है। पुलिस के साथ प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी भी थे। इसी दौरान विभिन्न क्षेत्रों से 452 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से अधिकतर लोगों की गिरफ्तारी रात 11:00 बजे के बाद हुई है। पकड़े गए लोग 90 डेसीबल तक की अनुमति प्राप्त सीमा से अधिक क्षमता वाले पटाखे जला रहे थे। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS