राज्य
दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में मनोहर लाल ने शपथ ली, दुष्यंत चौटाला उप-मुख्यमंत्री बने
By Deshwani | Publish Date: 27/10/2019 11:25:55 PMचंडीगढ़। भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोहर लाल ने आज दोपहर हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने चंडीगढ़ में राजभवन में आयोजित समारोह में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री के रूप में मनोहर लाल का यह लगातार दूसरा कार्यकाल है।
जननायक जनता पार्टी के नेता दुष्यंत चौटाला ने उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। शपथ ग्रहण समारोह के बाद उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि वे चौधरी देवीलाल की विचारधारा को आगे बढाएंगे और मजूदरों तथा किसानों के लिए काम करेंगे।
90 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा चालीस सीटें जीतकर सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है। जननायक जनता पार्टी को दस सीटें मिली हैं तथा सात निर्दलीय विधायक भी चुनाव जीते हैं।