राज्य
रायबरेली में पटाखा बनाते समय विस्फोट छह लोग घायल, चार की हालत नाजुक
By Deshwani | Publish Date: 25/10/2019 11:30:03 AMरायबरेली। रायबरेली जिले के भदोखर थाना क्षेत्र के मानहेरू गांव में गुरुवार देर रात पटाखा बनाते समय हुए विस्फोट में छह लोग घायल हो गए। सूचना पाकर जिलाधिकारी नेहा शर्मा, पुलिस उपाधीक्षक गोपीनाथ और कई अधिकारी गांव पहुंचे।
पुलिस के अनुसार मो. शमीम के यहां झोपड़ी में अवैध रूप से पटाखे बनाए जा रहे थे। विस्फोट की वजह से झोपड़ी में रखे सिलेंडर में आग लग गई। यह देखकर लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। हादसे में शाहिला बानो, सईद, अनीस, जरीना बानो, जमील और रईस गंभीर रूप से झुलस गए हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें चार की हालत नाजुक है। जिलाधकारी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।