ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
सिक्किम के पोकलोक-कामरांग विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग विजयी
By Deshwani | Publish Date: 24/10/2019 1:03:13 PM
सिक्किम के पोकलोक-कामरांग विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग विजयी

गंगटोक। सिक्किम के दक्षिण जिले की पोकलोक-कामरांग विधानसभा सीट से सत्तारूढ़ सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग (पीएस गोले) चुनाव जीत गए हैं। उन्हें कुल 10811 वोट मिले। 

 
अप्रैल में हुए विधानसभा चुनाव के बाद उन्हें मुख्यमंत्री बनाया गया था। भ्रष्टाचार के आरोप में एक साल जेल की सजा काटने के बाद वह चुनाव नहीं लड़ सके थे। हाल ही में चुनाव आयोग ने उनकी अयोग्यता की समय सीमा को छह साल से घटाकर डेढ़ साल कर दिया था। इसके बाद उनके चुनाव लड़ने का रास्ता साफ हुआ। 
 
तमांग के चुनाव जीतने की घोषणा होते ही राज्य में जश्न शुरू हो चुका है। निकटतम प्रतिद्वंद्वी सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट के उम्मीदवार मोजेस राई को 1858 और  सिक्किम रिपब्लिकन पार्टी के यदु कुमार राई को 125 वोट मिले। चुनाव में 76 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS