ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपचुनाव: धर्मशाला से भाजपा के विशाल नैहरिया जीते
By Deshwani | Publish Date: 24/10/2019 12:00:25 PM
हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपचुनाव: धर्मशाला से भाजपा के विशाल नैहरिया जीते

शिमला। हिमाचल प्रदेश की धर्मशाला विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कब्जा बरकरार रखा। धर्मशाला से भाजपा के विशाल नैहरिया ने 6758 वोटों से जीत दर्ज की है। कांग्रेस को तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। कांग्रेस उम्‍मीदवार विजय इंद्र कर्ण को  8212 वोट मिले हैं। निर्दलयी प्रत्‍याशी राकेश चौधरी को 16740 वोट मिले हैं। चुनाव आयोग ने अधिकारिक तौर पर धर्मशाला सीट का परिणाम घोषित कर दिया है।
 
धर्मशाला में भाजपा के बागी उम्‍मीदवार राकेश चौधरी ने भाजपा उम्‍मीदवार को कड़ी टक्‍कर दी। कांग्रेस को मात्र 15.52 फीसदी ही वोट मिले हैं। बागी उम्‍मीदवार राकेश चौधरी को 31.64 फीसदी वोट मिले हैं। उन्‍हें कुल 16740 वोट मिले हैं। भाजपा के विशाल नैहरिया ने 44. 41 वोट लेकर विजयी हुए हैं। भाजपा को धर्मशाला में कुल 23498 वोट मिले हैं। नोटा के पक्ष 430 वोट पड़े हैं। धर्मशाला में 52915 लोगों ने मतदान किया था। यह सीट मंत्री किशन कपूर के लोकसभा चुनाव जीतने पर खाली हुई थी।  
 
पच्छाद से भाजपा की रीना कश्यप कांग्रेस के गंगू राम मुसाफिर से 3063 मतों से आगे चल रही हैं। निर्वाचन आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि अब तक की मतगणना भाजपा की रीना कश्यप 12947 मत लेकर सबसे आगे चल रही हैं। कांग्रेस के गंगूराम मुसाफिर को 9884 मत मिले, वहीं भाजपा से बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ रही दयाल प्यारी को 3998 मत मिले हैं। पच्छाद से पांच उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS