ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
मध्‍य प्रदेश के होशंगाबाद में भीषण सड़क हादसा, हॉकी के चार नेशनल खिलाड़ियों की मौत
By Deshwani | Publish Date: 14/10/2019 11:40:21 AM
मध्‍य प्रदेश के होशंगाबाद में भीषण सड़क हादसा, हॉकी के चार नेशनल खिलाड़ियों की मौत

होशंगाबाद। मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले में आज सुबह एक भीषण सड़क हादसे में हॉकी के चार राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों की मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में तीन खिलाड़ी गंभीर रुप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के वक्त सभी खिलाड़ी होशंगाबाद में चल रही ध्यानचंद्र ट्राफी में खेलने इटारसी से होशंगाबाद जा रहे थे। जिलाधिकारी ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।
 
जानकारी अनुसार एमपी हॉकी एकेडमी के खिलाड़ी होशंगाबाद में चल रही ध्यानचंद्र ट्राफी में खेलने आए थे। यह सभी हॉकी खिलाड़ी भोपाल साई हॉस्टल टीम से खेल रहे थे। रविवार को उन्होंने मैच भी जीता था। आज सुबह इनका फिर से मैच था परंतु यह दुखद हादसा हो गया। आज सुबह सभी खिलाड़ी अपनी स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक एमपी 05 सीए 5816 से होशंगाबाद वापस लौट रहे थे। इसी दौरान सुबह करीब 6:45 बजे होशंगाबाद-इटारसी के बीच एनएच 69 पर रैसलपुर गांव के पास खिलाड़ियों की कार और बोलेरो के बीच पवारखेड़ा के पास जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि हॉकी खिलाड़ियों की कार के परखच्चे उड़ गए। 
 
स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी और घायलों को बाहर निकाला। अस्पताल में इलाज के दौरान एक अन्य खिलाड़ी ने दम तोड़ दिया। तीन अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को होशंगाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने के बाद होशंगाबाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत बचाव कार्य शुरू किया। 
 
मृतकों की पहचान शाहनवाज खान (इंदौर), आदर्श हरदुआ ( इटारसी), आशीष लाल (जबलपुर) और अनिकेत (ग्वालियर) के रूप में हुई है। घायलों में दो इटारसी के खिलाड़ी हैं, जिसमे एक साहिल चौर्रे, सोन अक्षय अवस्थी सभी अस्पताल में भर्ती है। ये सभी मध्य प्रदेश की हॉकी एकेडमी के खिलाड़ी थे और होशंगाबाद में चल रहे अखिल भारतीय हॉकी टूर्नामेंट में खेलने आए थे। चारों मृतक खिलाड़ी हॉकी के राष्ट्रीय खिलाड़ी थे। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS