ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
महाराष्ट्र: चुनाव से पहले भाजपा नगर सेवक समेत परिवार के 5 लोगों की निर्मम हत्या, 3 हिरासत में
By Deshwani | Publish Date: 7/10/2019 10:51:46 AM
महाराष्ट्र: चुनाव से पहले भाजपा नगर सेवक समेत परिवार के 5 लोगों की निर्मम हत्या, 3 हिरासत में

मुम्बई। महाराष्ट्र के जलगांव जिले के भुसावल शहर में भारतीय जनता पार्टी के नगर सेवक रविंद्र खरात के परिवार पर अज्ञात व्यक्तियों ने रविवार रात गोलीबारी की और चाकू से हमला किया। हमले में पांच लोगों की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार रविवार रात को रविंद्र खरात भुसावल शहर स्थित समता नगर परिसर में अपने घर के बाहर बैठे थे। तभी दो लोगों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। गोली की आवाज सुनकर उनके भाई सुनील बाबू राव खरात बाहर आए। हमलावरों ने उन पर भी गोली चला दी। सुनील खरात जान बचाने के लिए बगल वाले घर में घुस गए। वहां पर भी हमलावर उनका पीछा करते हुए पहुंच गए। हमलावरों ने चाकू से सुनील खरात पर बुरी तरह से हमला किया और उनका गला काट दिया।

हमलावरों ने बाद में रविंद्र खरात के दोनों बेटे रोहित और प्रेम सागर के साथ उनके एक दोस्त पर भी चाकू से हमला बोल दिया। तीनों बुरी तरह से घायल हो गए। हमले के बाद तीनों को तत्काल जलगांव सिविल अस्पताल में भर्ती कराने ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इस घटना में रविंद्र की पत्नी भी घायल हो गईं जिनका इलाज चल रहा है। घटना में भाजपा के नगर सेवक रविंद्र खरात, भाई  सुनील बाबू राव खरात और दोनों बेटे रोहित और प्रेम सागर तथा उनके दोस्त की मौत हो गई। पुलिस ने घटना के बाद तीन लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरु कर दी है।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS