ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
मुंबई में पेड़ काटने पर हंगामा, आरे कॉलोनी के पास धारा 144 लागू
By Deshwani | Publish Date: 5/10/2019 11:56:40 AM
मुंबई में पेड़ काटने पर हंगामा, आरे कॉलोनी के पास धारा 144 लागू

मुंबई। आरे कॉलोनी में शुक्रवार देर रात से पेड़ काटने का काम जारी है। जिसके बाद इसके विरोध में कई प्रदर्शनकारी मौके पर पहुंच कर मेट्रो रेल साइट पर नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने आरे की तरफ जाने वाली सभी सड़कों को बंद कर दिया है। इलाके में शांतिव्यवस्था बनाने रखने के लिए धारा 144 लागू कर दी है।

बॉम्बे हाईकोर्ट ने मुंबई की आरे कॉलोनी को जंगल घोषित करने वाली सभी याचिकाओं को शुक्रवार को खारिज कर दिया था, जिसके बाद देर रात से ही पेड़ काटने का काम भी शुरू हो गया। मिली जानकारी के अनुसार अबतक 800 से ज्यादा पेड़ काटे जा चुके हैं। तो वहीं पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे 100 से ज्यादा लोगों को हिरासत में ले लिया है। इलाके में धारा 144 लगा दी है।
 
इस बीच शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने ट्वीट किया, उन्होंने कहा कि अगर इस तरह से जंगल काटे जा रहे हैं तो प्लास्टिक प्रदूषण पर बोलने का कोई फायदा नहीं है।

इसके अलावा स्वराज इंडिया के अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने भी ट्वीट कर राज्य सरकार व केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा कि "ऐसे समय में जब जलवायु संकट साफ नजर आ रहा है। महाराष्ट्र सरकार पेड़ गिराने पर जोर दे रही है। यह बहुत ही चिंताजनक बात है।"

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS