राज्य
गुजरात विस उपचुनाव: भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की लिस्ट, राधनपुर से अल्पेश ठाकोर को मिला टिकट
By Deshwani | Publish Date: 30/9/2019 11:01:35 AMनई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात की 6 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए ठाकोर समुदाय के प्रमुख चेहरे अल्पेश ठाकोर को उनकी पारंपरिक सीट राधनपुर से टिकट दिया गया है।
थराद से जीवरजीभाई जगतभाई पटेल, खेरालू से अजमलभाई वालाजी ठाकोर, बयाद सीट से धवईसिह नरेंद्रसिहं, मराईवाड़ी से जगदीशभाई पटेल तथा लुनावाडा से जिग्नेशभाई सेवक को अपना उम्मीदवार बनाया है। उल्लेखनीय है कि देश के विभिन्न राज्यों की 51 विधानसभा सीटों पर 21 अक्टूबर को उपचुनाव होंगे और
इसी ही दिन दो राज्य हरियाणा और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए भी वोटिंग होगी। 24 अक्टूबर को दो राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों के साथ सभी उपचुनाव के परिणाम भी घोषित किए जाएंगे।