राज्य
हंसराज अहीर के काफिले में शामिल गाड़ी का एक्सीडेंट, सीआरपीएफ जवान समेत दो की मौत
By Deshwani | Publish Date: 26/9/2019 12:56:12 PMनागपुर। महाराष्ट्र में पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता हंसराज अहीर के काफिले में शामिल एक वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया। इस हादसे में सीआरपीएफ का एक जवान और महाराष्ट्र पुलिस का चालक की मौत हो गई।
यह हादसा गुरुवार की सुबह चंद्रपुर-नागपुर रोड पर हुआ। बताया जाता है कि तेज रफ्तार ट्रक ने सिक्यॉरिटी कॉनवॉय में शामिल वाहन में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पूर्व केंद्रीय मंत्री के सुरक्षा दस्ते में शामिल वाहन के परखच्चे उड़ गए।
चंद्रपुर पूर्व केंद्रीय मंत्री हंसराज अहीर का संसदीय क्षेत्र है। हालांकि चंद्रपुर लोकसभा सीट से इस बार लोकसभा चुनाव में उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था। 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के संजय देवतले को हराया था और केंद्रीय मंत्री बनाए गए थे।