ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
योगी सरकार के ढाई साल पूरे, मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने गिनाईं उपलब्धियां
By Deshwani | Publish Date: 19/9/2019 5:55:59 PM
योगी सरकार के ढाई साल पूरे, मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने गिनाईं उपलब्धियां

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के ढाई साल पूरे होने पर आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। प्रेस कांफ्रेस में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में ढाई साल तक टीम वर्क के साथ हमारे सभी मंत्री अपने विभाग को हर स्तर पर सुधारने में लगे रहे और अब सुधार के परिणाम दिखने लगे हैं। हमने इस कार्यकाल में प्रदेश को पहचान के संकट से उबारा है। अब विकास और सुशासन के 30 माह पूरे हुए हैं। किसानों की स्थिति काफी सुधरी है।
 
उन्होंने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता गरीब और किसान की स्थिति में सुधार लाना रहा है। सरकार की  पहली ही बैठक में किसानों का कर्ज माफ किया। जब हमें सत्ता मिली थी तो उस समय प्रदेश का किसान दबा और डरा हुआ था। हम उनके हितों को ध्यान में रखते हुए योजना लेकर आए। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने किसानों के लिए किए कई कल्याणकारी कार्य किये हैं। उत्तर प्रदेश में एक करोड़ 57 लाख से अधिक किसानों को किसान सम्मान निधि मिली है।
 
मुख्यमंत्री कहा कि उत्तर प्रदेश के किसानों को देश में सबसे जयादा लाभ मिला। यहां ढाई वर्ष में 73 हजार करोड़ से अधिक गन्ना मूल्य का भुगतान हुआ। जो किसान लंबे समय से बदहाल थे, वे आज खुशहाल दिख रहे हैं। पहले की सरकारों ने उन पर ध्यान नहीं दिया। हमने किसानों की फसल के लिए साइल हेल्थ कार्ड देना शुरू किया है। हमने प्रधानमंत्री किसान संम्मान निधि की शुरुआत की। प्रदेश के अंदर किसानों की आय को दोगुना करने के लिए हमने कृषि विज्ञान केंद्र खोले।
 
उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री एवं भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह आभार व्यक्त किया, जिनके निर्देशन में सरकार अपना कार्यकाल सफलता से पूरा कर रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं में वृद्धि हुई है। इंसेफ्लाइटिस जैसी बीमारी में 65 प्रतिशत कमी आई है। प्रदेश में आजादी से अब तक कुल 12 मेडिकल कालेज बने थे। वर्तमान सरकार में 15 नए मेडिकल कालेज बन रहे हैं। सात मेडिकल कॉलेज में प्रवेश शुरू हो गया है। हम प्रदेश में एक नई मेडिकल यूनिवर्सिटी व दो एम्स बन रहे हैं।
 
सीएम ने कहा कि कुशासन के कारण उत्तर प्रदेश के सामने पहचान का संकट खड़ा हो गया था। ढाई वर्ष के इस कार्यकाल ने उत्तर प्रदेश की पहचान को बनाए रखते हुए नए मुकाम हासिल करने का काम किया है। हमारे सामने कई चुनौतियां थीं, लेकिन उन सभी चुनौतियों को हमने अपने प्रयासों से अवसर में बदल दिया।
 
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश के अपराधों में कमी आई है। अब यूपी से अपराधियों का खात्मा हो रहा है। पुलिस सुधार पर बहुत काम हुआ है। पुलिस की 54 कंपनियों को बहाल किया गया है।  नए पुलिस मुख्यालय की स्थापना हुई है। जनता का पुलिस पर भरोसा बढ़ा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी बेहतर कानून व्यवस्था के चलते दुर्दांत अपराधी राज्य से बाहर चले गए हैं। डकैती की घटनाओं में 54 फीसदी की कमी आई है। हत्या के मामलों में 15 फीसदी और लूट की घटनाओं में 43 फीसदी की कमी आई है। अपहरण के मामलों में 30 फीसदी और बलवा की घटनाओं में 38 फीसदी की कमी आई है।
 
उन्होंने कहा कि निवेश को बढ़ावा दिया गया। इससे 20 लाख नौजवानों को रोजगार के रास्ते खुले है। अब एमएसएमई  से स्वाबलंबन बढ़ा है। इसके साथ ओडीओपी ने नए द्वार खोले गए हैं। हमने पूरे देश मे सबसे ज्यादा निर्यात किया है। हम अगस्त 2020 तक पूर्वांचल एक्सप्रेस खोलेंगे। मेरठ से प्रयागराज तक गंगा एक्सप्रेस वे बनेगा। गंगा एक्सप्रेस-वे सबसे बड़ा हो गया है। 
 
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब उत्तर प्रदेश देश में सभी राज्यों से आगे चल रहा है। इसके साथ हमने सबसे ज्यादा श्रमिकों का पंजीकरण किया। विश्वकर्मा श्रम सम्मान शुरू किया गया। यहां माटी कला बोर्ड बनाया गया। अब हम सात शहरों को स्मार्ट सिटी बनाएंगे। प्रयागराज कुम्भ स्वच्छता व सुव्यवस्था का उदाहरण है। अब हर विधानसभा में एक पर्यटन केंद्र विकसित होगा। इसके साथ निवेश से लाखों नौजवानों को नौकरी मिल रही है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS