ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
सतीश पूनिया राजस्थान भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त, लंबे समय से संगठन में हैं सक्रिय
By Deshwani | Publish Date: 14/9/2019 3:28:00 PM
सतीश पूनिया राजस्थान भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त, लंबे समय से संगठन में हैं सक्रिय

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी ने सतीश पूनिया को राजस्थान भाजपा का नए प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। पूनिया जयपुर की आमेर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। वे लंबे समय से भाजपा में सक्रिय हैं और लगातार 14 वर्षों से पार्टी के प्रदेश महामंत्री थे। वर्तमान में प्रदेश प्रवक्ता थे।
 
राजस्थान में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद मदनलाल सैनी के निधन के बाद करीब तीन माह से प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी खाली थी। पूनिया भाजपा के लगातार चार बार प्रदेश महामंत्री रहे। जाट समुदाय से आने वाले पूनिया राजस्थान की सोशल इंजीनियरिंग में भी फिट बैठते हैं। छात्र जीवन से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) से जुड़े रहे। वे संघ पृष्ठभूमि से आते हैं। उनकी प्रदेश के सभी तबकों में अच्छी पकड़ है। 
 
अपनी नियुक्ति पर संगठन का आभार जताते हुए पूनिया ने कहा कि यह कार्यकर्ताओं का सम्मान है। इस सम्मान की मैं रक्षा करूंगा। हमारा प्रयास भाजपा को व्यवहारिक धरातल पर और अधिक मजबूती के साथ खड़ा करना है। हमारा लक्ष्य राजस्थान को कांग्रेस मुक्त करना है। लोकसभा में कांग्रेस को जनता ने नकार दिया है। आने वाले निकाय चुनाव और विधानसभा उपचुनाव में हम मजबूती के साथ खड़ें होंगे और जीत दर्ज करेंगे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS