ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी ने 3-1 से जीत दर्ज कर एक बार फिर लहराया भगवा
By Deshwani | Publish Date: 13/9/2019 4:39:55 PM
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी ने 3-1 से जीत दर्ज कर एक बार फिर लहराया भगवा

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव के नतीजों के लिए आज मतगणना हुई। इसमें चारों पदों के नतीजे घोषित हो गए हैं। एबीवीपी ने प्रेसिडेंट, वाइस प्रेसिडेंट और जॉइंट सेक्रेटरी पद पर जीत दर्ज कर ली है। वहीं एनएसयूआई ने सेक्रेटरी पद झटक लिया है। एबीवीपी की तरफ से अध्यक्ष पद पर अक्षित दहिया जीते हैं। वहीं उपाध्यक्ष पद पर एबीवीपी के उम्मीदवार प्रदीप तंवर और जॉइंट सेक्रेटरी पर शिवांगी खरवाल ने जीत का परचम लहराया। इसके अलावा एनएसयूआई के उम्मीदवार आशीष लांबा ने सेक्रेटरी पद पर जीत दर्ज की है।
 
डूसू के चारों पदों के लिए गुरुवार को छिटपुट हिंसा के बीच 39.9 फीसदी मतदान हुआ था। घोषित परिणामें के अनुसार अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के अक्षित दहिया को कुल 29685 वोट मिले। एनएसयूआई के चेतन त्यागी को 10646 वोट मिले। तीसरे स्थान पर आइसा की दामिनी केन को 5886 वोट मिले, जबकि 5495 छात्रों ने नोटा का प्रयोग किया।
 
उपाध्यक्ष पद पर एबीवीपी के प्रदीप तंवर को कुल 19,858 वोट मिले। आइसा के आफताब आलम 8217 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि एनएसयूआई के अंकित भारती को 7284 वोट मिले। 7879 छात्रों ने नोटा का बटन दबाया।
 
सचिव पद पर एनएसयूआई के आशीष लाम्बा को 20,934 वोट मिले। एबीवीपी के योगित राठी 18,881 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। 6570 छात्रों ने नोटा का विकल्प चुना।
 
संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी की शिवांगी खरवाल ने 17,234 वोटों के साथ जीत दर्ज की। एनएसयूआई के अभिषेक चपराना को 14,320 वोट प्राप्त हुए, जबकि 7695 छात्रों ने नोटा को चुना।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS