राज्य
पुणे-बेंगलुरु नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा, दो बसों की टक्कर में छह लोगों की मौत, कई घायल
By Deshwani | Publish Date: 12/9/2019 11:12:48 AMसतारा (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के सतारा के पास आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक पुणे-बेंगलुरु राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पर सतारा के पास दो बसों की आपस में टक्कर हो गई। जिसमें छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।