ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
पश्चिम बंगाल में बीते 12 घंटे में मॉब लिंचिंग की 3 घटनाएं, 9 से ज्यादा घायल
By Deshwani | Publish Date: 9/9/2019 2:01:32 PM
पश्चिम बंगाल में बीते 12 घंटे में मॉब लिंचिंग की 3 घटनाएं, 9 से ज्यादा घायल

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में एंटी मॉब लिंचिंग का बिल आने के बाद भी बंगाल में मॉब लिंचिंग की घटनाएं थमने का नाम नही ले रही हैं। पश्चिम बंगाल के तीन जिलों उत्तर दिनाजपुर, आसनसोल और कूचबिहार में बीते 12 घंटों में मॉब लिंचिंग की घटनाएं सामने आई हैं। तीनों घटनाओं में बच्चा चोरी के मामले में 9 से अधिक लोगों को बुरी तरह मारा गया, जिसमें 5 पुलिसकर्मी समेत सिविक वालंटियर भी शामिल हैं।
 
राज्य प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर दिनाजपुर, आसनसोल और कूचबिहार में अब तक 24 घंटे के दौरान हिंसा में ये लोग प्रभावित हुए। बताया गया है कि तीनों जगहों पर बच्चा चोरी के संदेह में लोगों ने अनजान शख्स को पकड़ कर मारा पीटा है। खास बात यह है कि घायलों में पांच पुलिसकर्मी और सिविक वॉलिंटियर भी शामिल हैं। 
 
पहली घटना उत्तर दिनाजपुर के चोपड़ा थाना अंतर्गत रामगंज की है। यहां कपड़ा बेचने के लिए आए दो लोगों को पकड़कर स्थानीय लोगों ने बुरी तरह मारा पीटा। सूचना के बाद मौके पर पहुंची चोपड़ा थाने की पुलिस ने इन्हें इस्लामपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों की पहचान मोहम्मद हुसैन और मोहम्मद जाहिद के तौर पर हुई, जो मुर्शिदाबाद के जंगीपुर के रहने वाले हैं। इन दोनों के लिए बीच-बचाव करने पहुंचे पुलिसकर्मियों को भी लोगों ने पीटा और पुलिस की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। घटना में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
 
दूसरी घटना आसनसोल के हीरापुर की है। यहां के झालरिया गांव में बच्चा चोर के संदेह में एक शख्स के साथ मारपीट की गई। उसे बचाने पहुंचे तीन सिविक वॉलंटियर की भी लोगों ने धुनाई कर दी। सभी घायलों को इलाज के लिए आसनसोल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 
तीसरी घटना कूचबिहार के दिनहटा की है, जहां बच्चा चोरी के संदेह में जोसेफ संथाल नामक युवक से मारपीट हुई। इस घटना की वीडियो फुटेज पुलिस के हाथ लगी है, जिसमें करीब 25 लोगों को चिन्हित किया गया है। इसके अलावा बीरभूम के नानूर में एक दिन पहले भाजपा कार्यकर्ता को गोली मार दी गई थी, उसने रविवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया। 
 
उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह ही राज्य सरकार ने मॉब लिंचिंग रोकथाम अधिनियम को पारित किया है। इसमें सामूहिक हिंसा में शामिल लोगों पर पांच लाख तक का जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा उन्हें 10 साल से आजीवन कारावास तक की सजा हो सकती है। मॉब लिंचिंग की घटनाओं में अगर पीड़ित व्यक्ति की मौत हो जाती है तो शामिल लोगों के खिलाफ हत्या की धारा के तहत भी मामला दर्ज किया जाएगा जिसमें अधिकतम फांसी तक की सजा है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS