ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
हमें अपने वैज्ञानिकों पर गर्व, हम साथ खड़े हैं: मुख्यमंत्री ममता
By Deshwani | Publish Date: 7/9/2019 2:55:22 PM
हमें अपने वैज्ञानिकों पर गर्व, हम साथ खड़े हैं: मुख्यमंत्री ममता

कोलकाता। एक दिन पहले ही चंद्रयान-2 मिशन को आर्थिक आपदा से देश का ध्यान भटकाने की कोशिश करार देने वाली पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज इसरो के वैज्ञानिकों के साथ खड़े होने की प्रतिबद्धता जताई। 
 
मुख्यमंत्री ने चंद्रयान-2 का जिक्र करते हुए आज लिखा, "हमें अपने वैज्ञानिकों पर गर्व है। चंद्रयान-2 के लिए इसरो टीम ने कड़ी मेहनत की। वैज्ञानिक रूप से उन्नत देशों की श्रेणी में भारत के स्थान की कल्पना करने वाले हमारे संस्थापक वैज्ञानिकों ने अपने समय से काफी आगे का सपना देखा था। इस मौके पर मैं उन्हें भी याद कर श्रद्धांजलि दे रही हूं।" 
 
अपने दूसरे ट्वीट में ममता ने लिखा, "इसरो के वैज्ञानिकों ने काफी ईमानदारी से समर्पित तरीके से देश के विकास के लिए काम किया है। इस मौके पर मैं इसरो को नमन और शुभकामनाएं दे रही हूं। हम सब आपके साथ हैं। हमें आप पर गर्व है।"
 
उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य विधानसभा में कहा था कि चंद्रयान-2 को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार जिस तरह से प्रचार प्रसार कर रही है वह देश की आर्थिक आपदा से ध्यान भटकाने की कोशिश है। उनके इस विवादित बयान को लेकर उनकी चौतरफा आलोचना हुई थी।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS