राज्य
शिक्षक दिवस पर राखी बिष्ट नगर निगम शिक्षक अवार्ड वर्ष 2019 से सम्मानित
By Deshwani | Publish Date: 6/9/2019 1:07:20 PMनई दिल्ली। शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर प्रीतम पुरा, दिल्ली नगर निगम विद्यालय एवं काव्य सृजन महिला मंच की राष्ट्रीय उपाध्यक्षा और एक बहुत ही कर्मठ व प्रेरणादायी शख्सियत आदरणीय सुश्री राखी बिष्ट जी को केदारनाथ साहनी ऑडिटोरियम, सिविक सेंटर, नई दिल्ली में नगर निगम शिक्षक अवार्ड वर्ष 2019 से सम्मानित किया गया ।
यह न केवल राखी बिष्ट जी के लिए अपितु सभी भावी पीढ़ी को तैयार करने वाले राष्ट्र निर्माताओं के लिए अत्यंत सुखद एवं गौरव के क्षण हैं। आज इस शिक्षक दिवस के अवसर पर इतनी कर्मठ, सहृदय व प्रेरक शख्सियत आदरणीय सुश्री राखी बिष्ट जी को सम्मानित करते हुए सम्मान स्वयं सम्मानित हुआ है। इस मौके पर मौजूद प्रबुद्ध जनों ने उन्हें सुनहरे भविष्य के लिए ढेर सारी बधाइयां व अशेष मंगलकामनाएं दी।