ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
कुशीनगर के दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कर प्रशासनिक न्यायमूर्ति ने पुरातात्विक व ऐतिहासिक जानकारी हासिल की, भगवान बुद्ध के किए दर्शन
By Deshwani | Publish Date: 29/8/2019 12:29:05 PM
कुशीनगर के दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कर प्रशासनिक न्यायमूर्ति ने पुरातात्विक व ऐतिहासिक जानकारी हासिल की, भगवान बुद्ध के किए दर्शन

कुशीनगर। इलाहाबाद हाईकोर्ट के प्रशासनिक न्यायमूर्ति रामसूरत मौर्य ने कुशीनगर के दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कर पुरातात्विक व ऐतिहासिक जानकारी हासिल की। इस दौरान उन्होंने महापरिनिर्वाण मंदिर में भगवान बुद्ध की लेटी प्रतिमा के समक्ष दर्शन-पूजन किए। इसके पूर्व न्यायमूर्ति पुरातत्व विभाग के उपमंडल कार्यालय कुशीनगर पहुंचे, जहां सहायक संरक्षण अधिकारी अविनाश चंद्र त्रिपाठी ने बुके भेंट कर स्वागत किया। 

 
इसके बाद न्यायमूर्ति महापरिनिर्वाण मंदिर पहुंचे, यहां उन्होंने परिसर में उत्खनित अवशेषों की गाइड डॉक्टर अभय राय से जानकारी हासिल की। तत्पश्चात रामाभार स्तूप पहुंचकर उसकी ऐतिहासिकता व प्राचीनता के साथ भगवान बुद्ध के जीवन से जुड़े तथ्यों को जाने। जहां भगवान बुद्ध के जीवन से जुड़ीं 10 मिनट की फिल्म देखी। फिर भू स्पर्श मुद्रा में भगवान बुद्ध की प्रतिमा के दर्शन माथा कुंवर पहुंचकर किए। न्यायमूर्ति ने कहा कि यहां ऐसा प्रतीत हो रहा है कि भगवान बुद्ध के महापरिनिर्वाण स्थल के विभिन्न स्थानों की संपूर्ण स्मृति सजोई गई है। इस मौके पर पुरातत्व विभाग के अलावा न्यायिक अधिकारी आदि मौजूद रहे। 
 
इसके एक दिन पूर्व मंगलवार को दोपहर बाद कसया दीवानी न्यायालय में हाईकोर्ट के प्रशासनिक न्यायमूर्ति के पहुंचने पर सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन की ओर से माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। बार ने न्यायमूर्ति को भगवान बुद्ध की प्रतिमा व अंगवस्त्र भेंट किया। इस दौरान स्वागत भाषण सुरेंद्र लाल श्रीवास्तव, अवधेश पांडेय, रविंद्र मणि, राजेंद्र लालश्रीवास्तव, ओमप्रकाश सिंह, अशोक राय, राकेश तिवारी ने प्रस्तुत किया। 
 
स्वागत से अभिभूत प्रशासनिक न्यायमूर्ति ने कहा कि अधिवक्ताओं की समस्याओं को दूर करने का प्रयास करूंगा। न्यायालय व अधिवक्ताओं की समस्याओं को ही देखने के लिए आया हूं। उन्होंने रिक्त चल रहे न्याययिक अधिकारियों की तैनाती कराने का भरोसा दिलाया। स्वागत कार्यक्रम का संचालन ओमप्रकाश पांडेय ने किया। इस मौके पर बार अध्यक्ष बद्रीनारायण दुबे, मंत्री अरविंद दिवेदी, गोपाल श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, आनंद राय, वीरेंद्र लाल श्रीवास्तव, जयश्री सिंह मौजूद रहे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS