राज्य
कुशीनगर में अज्ञात वाहन के चपेट में आने से महिला की मौत
By Deshwani | Publish Date: 28/8/2019 12:40:59 PMकुशीनगर। जिले के कसया थाना क्षेत्र के एनएच 28 फोरलेन पर पकवाइनार चौराहे पर बाजार करने गई एक 60 वर्षीय महिला सड़क पार करते समय अज्ञात बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर जुटे लोगों ने महिला को इलाज के लिए सीएचसी कसया पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
जिले के कसया थाना क्षेत्र के गांव परासखाड़ निवासी रमुनी देवी बाजार करने के लिए बुधवार को सुबह पकवाइनार चौराहे पर गई थी। सड़क पार करते समय बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। अस्पताल ले जाने पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। महिला की मौत के बाद पहुंचे परिजनों ने डॉक्टर की लापरवाही का आरोप लगाते हुए सीएचसी में काफी हंगामा भी किया।