ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
कुशीनगर में शोहदों द्वारा नकली पिस्टल दिखा कर छेड़छाड़, दो गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 21/8/2019 2:34:40 PM
कुशीनगर में शोहदों द्वारा नकली पिस्टल दिखा कर छेड़छाड़,  दो गिरफ्तार

कुशीनगर। जिले में तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी चार छात्राओं को नकली पिस्टल से भयभीत कर छेड़छाड़ कर रहे बाइक सवार दो शोहदों को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस हिरासत में लिए गए शोहदों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई में जुटी है। 

 
जिले के तुर्कपट्टी स्थित एक निजी विद्यालय में क्रमशः इंटरमीडिएट व हाईस्कूल की चार छात्राएं बुधवार की पढ़ कर साइकिल से वापस घर जा रहीं थी। बताया जा रहा है कि दोनों शोहदे अपने कुछ अन्य साथियों के साथ बाइक पर सवार होकर लगभग दस दिनों से उनके साथ छेड़छाड़ करते थे।
 
बुधवार को दोनों शोहदे ग्राम नौतन हर्दो निवासी प्रद्युम्न कुमार यादव व ग्राम सिहुली निवासी रीतेश यादव बाइक पर सवार होकर छात्राओं को छेड़ते हुए उनके गांव के पास तक पहुंच गए। शोहदे अपने पास रखे नकली पिस्टल से उन्हें भयभीत भी कर रहे थे। इसी बीच किसी ग्रामीण ने देख लिया। उसके शोर मचाने पर जुटे ग्रामीणों ने शोहदों को दबोच लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक व नकली पिस्टल के साथ उन्हें हिरासत में ले लिया। छात्राओं के परिजनों ने पुलिस को तहरीर सौंप दी है। 
 
इस संबंध में एसओ राजेश कुमार मौर्य ने कहा कि तहरीर के आधार पर हिरासत में लिए गए दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS