ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
आजम पर कार्रवाई के विरोध में उपद्रव, रामपुर की सीमाएं सील, चेकिंग अभियान में रोके जा रहे सपा कार्यकर्ता
By Deshwani | Publish Date: 1/8/2019 1:20:52 PM
आजम पर कार्रवाई के विरोध में उपद्रव, रामपुर की सीमाएं सील, चेकिंग अभियान में रोके जा रहे सपा कार्यकर्ता

रामपुर। आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी में छापे पर सियासी जंग छिड़ गई है। रामपुर में सपा ने आज प्रदर्शन का एलान किया है जिसको देखते जिले की सीमाएं सील कर दी गईं हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर आज प्रदेश के कोने-कोने से कार्यकर्ता रामपुर पहुंच रहे हैं। पुलिस ने सपा कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए जिले की सीमाओं पर गहन चेकिंग अभियान चलाया है और प्रदेश के विभिन्न जिलों में सपा नेताओं को हिरासत में लिया जा रहा है। 

 
मुरादाबाद जिले से रामपुर जा रहे सपा के तेजतर्रार नेताओं धर्मेन्द्र यादव, टीएस हसन को पुलिस ने हिरासत ले लिया है। धर्मेन्द्र यादव ने हिरासत में लिये जाने के बाद कहा कि पुलिस के तानाशाही रवैये से सपा कार्यकर्ता डरने वाले नहीं है। महिला नेता पिंकी यादव से रामपुर जिले में पुलिस से धक्का मुक्की हुई है। उन्हें चोट लगी है फिर भी उन्हें हिरासत में ले लिया गया है। 
 
अमरोहा जिले से रामपुर को निकलने जा रहे सपा विधायक महबूब अली को पुलिस ने उनके आवास पर ही घेर लिया। पुलिस की भारी संख्या होने के कारण विधायक रामपुर नहीं निकल सके। इसी तरह से बदायूं जिले के बिसौली कोतवाली पुलिस ने सपा विधायक ओमकार सिंह यादव, पूर्व विधायक आशीष यादव, पूर्व विधायक प्रेमपाल सिंह यादव को रामपुर निकलते हुए हिरासत में ले लिया है। 
 
बिजनौर जिले में नूरपूर से सपा विधायक नईमुल हसन को पुलिस ने उनके आवास पर ही नजरबंद कर दिया। इस तरह पुलिस ने नईमुल हसन के आवास की घेराबंदी की हुई है। सम्भल जिले की सदर सीट से सपा विधायक इकबाल महमूद पुलिस को चकमा देकर रामपुर के लिए निकल गए। उनके साथ भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता भी हैं। रामपुर जिले में धारा 144 लागू करते हुए सीमाओं को सील कर दिया गया है। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS