ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
हिन्दू और बौद्ध धर्म में कोई अंतर नहीं : बौद्ध संघ
By Deshwani | Publish Date: 31/7/2019 10:14:37 PM
हिन्दू और बौद्ध धर्म में कोई अंतर नहीं : बौद्ध संघ

कुशीनगर भानु तिवारी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा के विचारों से प्रभावित भारतीय बौद्ध संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भंते संघप्रिय राहुल ने कहा कि हिन्दू और बौद्ध धर्म में कोई अंतर नहीं है। कुछ लोग दोनों धर्मों में दूरियां बढ़ा रहे हैं, जो समाज व देशहित में नहीं है। वे मंगलवार को कुशीनगर विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी के आवास पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

 
उन्होंने कहा कि संघ और भाजपा दलितों की दुश्मन नहीं है। संघ पिछले पंक्ति के लोगों को आगे ले जाने का निरंतर प्रयास कर रहा है। डॉ आंबेडकर ने भी अपने कार्य व व्यवहार में देश को प्रथम स्थान पर, जाति को दूसरे स्थान पर रखा। संघ और भाजपा द्वारा किये जा रहे प्रयासों से वह दिन दूर नहीं जब भारत जाति व्यवस्था से मुक्त हो जायेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संसद में तीन तलाक बिल लाकर महिलाओं का सम्मान बढ़ाया है। वे सपा नेता आजम खान के बयान पर खूब बरसे। बोले एक विवेकवान व्यक्ति कभी इस तरह के उल-जुलूल बयान नहीं दे सकता।कहा कि कभी सोने की चिड़िया कहा जाने वाला भारत प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पुनः सोने की चिड़िया बनने की ओर अग्रसर है। 
 
अध्यक्ष ने कहा कि जो लोग मिशनरियों के कारण इसाई या मुस्लिम हो गये हैं, उन्हें पुनः अपने मूल धर्म में लाने का उनका प्रयास चल रहा है। एक प्रश्न के जवाब में कहा कि गुजरात में अब तक धर्म परिवर्तन कर चुके 350 लोगों की घर वापसी कराई गई है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS