राज्य
भाजपा सरकार बनने के बाद अपराधियों के हौसले बुलंद : कांग्रेस
By Deshwani | Publish Date: 31/7/2019 10:10:40 PMकुशीनगर। भानु तिवारी। उन्नाव कांड के विरोध में कांग्रेसियों ने मंगलवार को कुशीनगर के पडरौना में कैंडिल मार्च निकाला। कांग्रेसियों ने कठकुइया मोड़ स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष कैंडिल जलाकर मौत से जंग लड़ रही रेप पीड़िता व उसके अधिवक्ता की शीघ्र स्वस्थ होने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।कांग्रेस नेता संतोष श्रीवास्तव के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने देर शाम पडरौना के सुभाष चौक से कैंडिल मार्च निकाला।
इसके बाद कठकुइया मोड़ स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष कैंडिल जलाकर जीवन और मौत से जूझ रही रेप पीड़िता और उसके अधिवक्ता के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
संतोष श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। रेप के आरोप में जेल में बंद भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेगर आज भी भाजपा में बने हुए हैं। कहा कि जांच के नाम पर सरकार रेप पीड़िता के साथ खिलवाड़ कर रही है। कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि पूरे मामले की ठीक ढंग से जांच कर कार्रवाई नहीं की गई तो कांग्रेसी सड़क पर उतरकर सरकार को चैन से नहीं बैठने देंगे।