ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
उन्नाव कांड: अखिलेश ने सरकार को जिम्मेदार ठहराया, कांग्रेसियों ने भाजपा मुख्यालय घेरा
By Deshwani | Publish Date: 30/7/2019 2:45:08 PM
उन्नाव कांड: अखिलेश ने सरकार को जिम्मेदार ठहराया, कांग्रेसियों ने भाजपा मुख्यालय घेरा

लखनऊ। रायबरेली दुर्घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवार से मिले और पूरे मामले में प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने सरकार पर मिलीभगत का आरोप लगाया है। प्रियंका वाड्रा ने भी ट्विट किया है। इधर, भारी संख्या में कांग्रेसियों ने भाजपा मुख्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। इसमें पुलिस ने कई नेताओं को हिरासत में लिया है। 

 
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि पीड़िता अस्पताल में जिंदगी और मौत के मुंह से लड़ रही है। उसकी जान बचेगी की नहीं, अपने जीवन से लड़ाई लड़ रही है। उसके परिवार के सदस्य मांग कर रहे है कि उनका सदस्य जो जेल में वो तो बाहर आ जाये। क्या गुनाह कर रहा है परिवार, अगर परिवार को सरकार के किसी कर्मचारी पर नहीं भरोसा है उन्हें चाचा पर भरोसा है तो सरकार उसके लिए भी कुछ नहीं कर रहे है। 
 
उन्होंने यह आरोप लगाया है कि सरकार के निगरानी में ही पूरी घटना हुई है। पुलिस के सामने ही पीड़ित के पिता की पिटाई हुई क्या सरकार और मुख्यमंत्री को नहीं पता होगा। क्या ये जो घटना हुई है इसमे जो दोषी है उनके खिलाफ  कार्रवाई नहीं होगी, क्या परिवार मांग रहा है। परिवार की मांगे पूरी हो जिनको इतने वर्षों से न्याय नहीं मिला है, सरकार को उन्हें न्याय दिलाना चाहिये।
 
अखिलेश ने कहा कि समाजवादी पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। संसद से लेकर सड़क तक पार्टी पीड़ित की लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार की जो मांगे है, सरकार को फौरन मान लेना चाहिये। उन्होंने कहा कि पार्टी फंड से पीड़ित परिवार को दस लाख रुपये आर्थिक सहायता देगी। 
 
यूपी सरकार की इस कांड में मिलीभगत: मायावती
मायावती ने ट्वीट कर कहा कि “उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के परिवार वालों की संदिग्ध हत्या के बाद उनके अंतिम संस्कार के लिए चाचा को पेरौल पर रिहा नहीं होने देना अति-अमानवीय है। यह यूपी सरकार की इस कांड में मिलीभगत को साबित करता है। परोल की मांग को लेकर रिश्तेदार मेडिकल कॉलेज में धरने पर बैठे है, सरकार तुरंत ध्यान दे। साथ ही स्थानीय बीजेपी सांसद साक्षी महाराज द्वारा जेल में रेप आरोपी बीजेपी विधायक से मिलना यह प्रमाणित करता है कि गैंग रेप आरोपियों को लगातार सत्ताधारी बीजेपी का संरक्षण मिल रहा है, जो इंसाफ का गला घोटने जैसा है। मा. सुप्रीम कोर्ट को इसका संज्ञान अवश्य लेना चाहिए।
 
प्रियंका वाड्रा ने किया ट्वीट
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने कहा कि भगवान के लिए, श्री प्रधानमंत्री, इस अपराधी और उसके भाई को विभाजित करते हैं। हम कुलदीप सेंगर जैसे लोगों को राजनीतिक शक्ति की ताकत और संरक्षण क्यों देते हैं और अपने पीड़ितों को अकेले अपने जीवन की लड़ाई के लिए छोड़ देते हैं। इस प्राथमिकी में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि परिवार को धमकी और आशंका थी। इसमें योजनाबद्ध दुर्घटना की संभावना का भी उल्लेख किया गया है।

कांग्रसियों ने घेरा भाजपा मुख्यालय, लाठीचार्ज  
रायबरेली घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है। इसको लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे है। कांग्रेसियों ने भाजपा मुख्यालय का घेराव किया है। धरने पर विधायक आराधना मिश्रा सांसद सावित्रीबाई फुले और पूर्व सांसद राकेश सिंह, अजय सिंह लल्लू समेत भारी संख्या में प्रदर्शन कर रहे है। बवाल को देखते हुए पुलिस ने अजय सिंह लल्लू समेत कई लोगों को हिरासत में लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठी चार्ज किया है। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS