राज्य
कुशीनगर में छात्रा की करंट की चपेट में आने से मौत
By Deshwani | Publish Date: 28/7/2019 9:09:00 PMकुशीनगर।भानु तिवारी। जिले के अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम सखौली के डड़िया टोला में स्कूल ड्रेस प्रेस करते समय एक छात्रा करंट की चपेट में आ गयी। इस हादसे में उसकी मौत हो गयी। छात्रा 11 वीं कक्षा में पढ़ रही थी।
जिले के अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सखौली गांव के डड़िया टोला निवासी फागू साहनी की 16 वर्षीय बेटी प्रियंका साहनी कक्षा 11 में पढ़ती थी। रविवार को स्कूल में अवकाश होने के नाते उसने अपन स्कूली ड्रेस की धुलाई की थी। वह अपने घर ही ड्रेस को प्रेस कर रही थी। इस दौरान प्रेस में करंट उतर जाने से वह करंट की चपेट में आकर बेहोश हो गयी। परिवारजनों की नजर जब उस पर पड़ी तो वे आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पिपराइच-गोरखपुर ले गए। वहां डॉक्टरों ने प्रियंका को मृत घोषित कर दिया।