ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
पश्चिम बंगाल: बैरकपुर से बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह के घर पर बमबारी, तनाव
By Deshwani | Publish Date: 25/7/2019 11:47:08 AM
पश्चिम बंगाल: बैरकपुर से बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह के घर पर बमबारी, तनाव

कोलकाता। उत्तर 24 परगना के बैरकपुर लोकसभा सीट से भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के घर के बाहर बमबारी हुई। हमले के बाद से वहां इलाके में तनाव का माहौल है। हालांकि मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

 
पुलिस के अनुसार बुधवार रात अज्ञात हमलावरों ने सांसद के आवास को निशाना बनाकर दो बम फेंके और सात राउंड फायरिंग की। अर्जुन सिंह के आवास की सुरक्षा के लिए बनाए गए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षाबल (सीआईएसएफ) के बंकर के ठीक सामने यह फायरिंग हुई है। सूचना मिलने के बाद बैरकपुर पुलिस आयुक्त मनोज वर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
 
उधर, सांसद के घर बमबारी की खबर सुनकर आज सुबह से ही भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित होने लगे हैं। फिलहाल संसद का सत्र चलने की वजह से अर्जुन सिंह दिल्ली में हैं, इसलिए उन्हें किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ। घर के अन्य परिजन भी सुरक्षित हैं।
 
सांसद सिंह के भतीजे और भाटपाड़ा नगर पालिका अध्यक्ष सौरव सिंह का आरोप है कि बमबारी के पीछे सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के लोगों का हाथ है। भाजपा का कहना है कि अगर हमलावरों की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई, तो बैरकपुर में व्यापक विरोध-प्रदर्शन करेंगे।
 
उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव 2019 के बाद से यह पूरा क्षेत्र हिंसा की चपेट में है। अर्जुन सिंह पहले तृणमूल के टिकट से क्षेत्र के भाटपाड़ा से विधायक थे लेकिन आमचुनाव से पहले उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया और बैरकपुर लोकसभा केंद्र से जीत दर्ज की। भाटपाड़ा विधानसभा सीट से उनके बेटे पवन सिंह भाजपा के टिकट पर जीत दर्ज की।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS