ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
सोनभद्र हत्याकांड: अपनी नाकामियों को छिपा रही है प्रदेश सरकार: मायावती
By Deshwani | Publish Date: 20/7/2019 11:23:41 AM
सोनभद्र हत्याकांड: अपनी नाकामियों को छिपा रही है प्रदेश सरकार: मायावती

लखनऊ। सोनभद्र हत्याकांड पर सियासी घमासान जारी है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के बाद बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने भी उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए किसी को सोनभद्र नहीं जाने दे रही है। उसे डर है कि उसकी विफलताओं के बारे में सभी को पता चल जाएगा

 
बसपा प्रमुख ने आज ट्वीट में लिखा कि आदिवासी समाज का उत्पीड़न व शोषण, उनकी जमीन से बेदखली और अब नरसंहार राज्य की भाजपा सरकार की कानून-व्यवस्था के मामले में फेल होने का पक्का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश ही नहीं देश की जनता भी इन सबसे अति चिन्तित है, जबकि बसपा सरकार में अनुसूचित जाति के हितों का भी खास ख्याल रखा गया।
 
दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा कि जान-माल की सुरक्षा एवं जनहित के मामले में अपनी विफलता को छिपाने के लिए धारा-144 (निषेधाज्ञा) का सहारा लेकर किसी को सोनभद्र जाने नहीं दे रही है। फिर भी उचित समय पर वहां जाकर पीड़ितों की यथा संभव मदद कराने का बसपा विधानमंडल दल को निर्देश दिया गया है। सरकारी लापरवाही इस नरसंहार का मुख्य कारण है।
 
बता दें कि उत्तर प्रदेश की पुलिस ने शुक्रवार कांग्रेस महाचसिव प्रियंका गांधी को सोनभद्र जाने से रोक दिया था। वो सोनभद्र हत्याकांड क पीड़ित परिवारों से मिलने जा रही थीं। उन्हें हिरासत में लेकर मिर्जापुर में एक गेस्ट हाउस में रखा गया है। प्रियंका को रोके जाने के बाद सियासत गर्म हो गई।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS