ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
फिरौती मांगने के आरोप में दाऊद इब्राहिम का भतीजा रिजवान कासकर गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 18/7/2019 2:56:35 PM
फिरौती मांगने के आरोप में दाऊद इब्राहिम का भतीजा रिजवान कासकर गिरफ्तार

मुंबई। अंडरवर्ल्‍ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भतीजे रिजवान कासकर व उसके साथी उस्मान शेख को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पर इस्टेट एजेंट सलीम शेख से तीन लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोप है। इस मामले की सघन जांच जारी है। 

 
मुंबई के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कृष्णप्रकाश ने बताया कि दोनों आरोपितों ने सलीम को तीन लाख रुपये के लिए फोन किया था। इसके बाद उसे मोटरसाइकिल पर बिठाकर अज्ञात जगह ले गए थे। सलीम शेख ने इस मामले की शिकायत पुलिस को दी थी। इसी मामले में दोनों को बीती रात मुंबई से क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। 
 
उल्लेखनीय है कि मुंबई में 1993 में हुए बम विस्फोट के बाद दाऊद सपरिवार देश से फरार हो गया। दाऊद के भाई इकबाल कासकर को 2003 में दुबई से प्रत्यर्पित किया गया था। पिछले वर्ष इकबाल कासकर को क्राइम ब्रांच ने रंगदारी के आरोप के तहत गिरफ्तार किया था। अभी तक उसे जमानत नहीं मिली है। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS