ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
सोनभद्र: खूनी संघर्ष में बदला जमीनी विवाद, 9 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने कड़ी कार्रवाई के दिये निर्देश
By Deshwani | Publish Date: 17/7/2019 6:19:02 PM
सोनभद्र: खूनी संघर्ष में बदला जमीनी विवाद, 9 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने कड़ी कार्रवाई के दिये निर्देश

सोनभद्र। जनपद के घोरावल कोतवाली क्षेत्र की मूर्तिया ग्राम पंचायत में आज दोपहर जमीन के विवाद में दो पक्षों में जमकर फायरिंग हुई। खूनी संघर्ष में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हैं। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। घटना के बाद गांव में कई घरों में मातम का माहौल है। 

 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना को संज्ञान में लेते हुए मृतकों के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने घायलों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जिलाधिकारी को निर्देश दिया। उन्होंने पुलिस महानिदेशक को व्यक्तिगत रूप से मामले की निगरानी करने और दोषियों को पकड़ने के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
 
बताया जा रहा है कि दो पक्षों के बीच खेत को लेकर विवाद है।  एक पक्ष उभा गांव का प्रधान यज्ञवत भूर्तिया है, जो बुधवार को अपने साथ कुछ लोगों को ट्रैक्टर में भरकर ले आया। ये लोग यहां आकर खेत को जोतने लगे। इस खेत पर ग्रामीणों ने पहले से कब्जा कर रखा था। उन्होंने प्रधान पक्ष का विरोध किया। इस पर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर ग्रामीणों पर हमला बोल दिया। विवाद बढ़ने पर असलहों से जमकर फायरिंग की, जिससे पूरे गांव में दहशत फैल गई।
 
पुलिस महानिदेशक ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि कोतवाली घोरावल ग्राम उभ्भा में जमीन का विवाद पहले से चल रहा है। यहां के ग्राम प्रधान ने दो साल पहले बिहार के एक आईएएस अधिकारी से जमीन खरीदी थी। आज प्रधान और उसके पक्ष के लोग खेत को जोतने गये थे। तभी गांव के आदिवासियों ने इसका विरोध किया। बात बढ़ने पर ग्राम प्रधान पर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान ग्राम प्रधान के पक्ष ने गोलियां चलाई, जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई है। ग्राम प्रधान के दो भतीजों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। 
 
आईजी कानून एवं व्यवस्था प्रवीण कुमार ने बताया कि बिगड़े माहौल को शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है। जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी मौके पर हैं। घायलों को रॉबर्ट्सगंज के अस्पताल और घोरावल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS