राज्य
दिल्ली से जम्मू जा रही टूरिस्ट बस में लगी आग, दो यात्री की मौत कई घायल
By Deshwani | Publish Date: 13/7/2019 12:02:24 PMकुरुक्षेत्र। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पिपली इलाके के पास टूरिस्ट बस में आग लग गई। हादसे में दो यात्रियों मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस में करीब 55 लोग सवार थे।
पुलिस के अनुसार आज तड़के दिल्ली से जम्मू जा रही टूरिस्ट बस (यूपी-17 एटी-4406) डिवाइडर से टकराई गई। डिवाइडर से टकराते ही बस पलट गई और उसमें आग लग गई। इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में शीशे तोड़कर यात्रियों को बस से बाहर निकाला गया। इस दौरान भगदड़ मचने से 75 वर्षीय वृद्धा आग की चपेट आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य यात्री को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। अन्य सभी यात्री उपचाराधीन हैं।
घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी एवं सदर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया, हालांकि आग से पूरी बस एवं यात्रियों का सामान राख हो गया। सदर थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि बस में करीब 50 से 55 सवारियां थी, जिनमें से चार की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है, जबकि 14 लोग सिविल अस्पताल में भर्ती हैं।