ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
भारी बारिश ने मचाई तबाही, रत्नागिरी में टूटा तिवरे बांध, छह लोगों की मौत, कई लापता
By Deshwani | Publish Date: 3/7/2019 12:46:57 PM
भारी बारिश ने मचाई तबाही, रत्नागिरी में टूटा तिवरे बांध, छह लोगों की मौत, कई लापता

मुंबई। महाराष्ट्र के विभिन्‍न हिस्‍सों में लगातार हो रही बारिश से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। बारिश जनित विभिन्‍न घटनाओं में जहां अब तक 30 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं लगातार बारिश के कारण रत्‍नागिरी में तिवरे डैम टूट गया है, जिससे आसपास के लगभग 7 गांवों में बाढ़ जैसे हालात बन गए है। बांध टूटने के बाद आसपास के 12 मकान उसमें बह गए तो इस हादसे के बाद कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। स्‍थानीय प्रशासन ने दो लोगों के शव भी बरामद किए हैं। 

 
प्रशासन, पुलिस और स्‍वयंसेवक घटनास्‍थल पर पहुंच राहत कार्यों में जुटे हुए हैं। इस बांध का निर्माण 2012 में पूरा हुआ था। भारी बारिश के कारण डैम ओवरफ्लो हो गया और टूट गया। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से बांध के क्षतिग्रस्त होने की संभावना जताई थी लेकिन प्रशासन की ओर से शिकायतों की अनदेखी की गई।
 
रत्नागिरी के जिलाधिकारी सुनील चव्हाण ने बताया कि स्थानीय प्रशासन, पुलिस और वॉलंटियर्स के अलावा एनडीआरएफ टीम को भी बचाव और राहत कार्य में लगाया गया है। उन्होंने बताया कि तिवरे डैम में बारिश के चलते पहले ही जलस्तर बहुत बढ़ गया था, जिसके बाद यह हादसा हुआ। इस हादसे में बांध के करीब की बस्तियों में बाढ़ जैसे हालात हैं। इस बस्ती में लगभग 80 से ज्यादा मकान हैं। कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है। मामले की जांच कराई जाएगी।
 
उल्लेखनीय है कि यह तिवरे बांध रत्नागिरी जिले के सुदूर गांव में स्थित है। जिला कलेक्टर सुनील चव्हाण को घटना की जानकारी देर रात करीब दो बजे मिली थी। जानकारी प्राप्त होने के बाद क्षेत्र में सहायता और बचाव कार्य शुरू किया गया है और क्षेत्र के अन्य गांवों के लिए हाई अलर्ट जारी किया गया है। पुणे और सिंधुदुर्ग से एनडीआरएफ जवानों को मदद के लिए बुलाया गया है। बांध के पास का दादर पुल भी पानी के नीचे चला गया है, जबकि ओवली, रिक्टोली, आंकले, दादर, नंदीवासे, कलकवणे और अन्य गांवों से संपर्क टूट गया है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS