राज्य
अन्तर्राज्यीय अवैध शराब तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 840 पेटी में 7,000 लीटर से अधिक की अवैध शराब बरामद
By Deshwani | Publish Date: 14/6/2019 6:08:22 PMकुशीनगर। भानु तिवारी। जनपद में अवैध शराब बिक्री व परिवहन के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना तरया सुजान पुलिस टीम ने हफुआ बलराम से एक अदद DCM HR 62 A 9911 अशोक ली लैण्ड जिस पर लदा 712 पेटी अवैध क्रेजी रोमियो शराब व एक अदद पिकअप सफेद UP 57 T 7239 जिस पर लदा 128 पेटी अवैध क्रेजी रोमियो शराब कुल 840 पेटी में में 7,000 लीटर से अधिक (40320 शीशी क्रेजी रोमियो शराब) को बरामद किया गया। जिसकी कीमत 40 लाख आंकी गयी है।
बरामदगी के आधार पर तरयासुजान थाना पर मु0अ0सं0 303/2019 धारा 419/420/467/468 IPC व 60/62/72 आ0 अधि0 में आभियोग पंजीकृत कर एक अभियुक्त की गिरफ्तारी की गयी है। जिसका नाम लालबाबू पुत्र हरीश यादव ग्राम यादोपुर थाना यादोपुर जनपद गोपालगंज बिहार का निवासी है।
बरामद करने वाली टीम राणा महेन्द्र प्रताप सिंह क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज ,उ0नि0 यशवन्त सिंह प्रभारी चौकी तमकुहीराज,आरक्षी विनोद कुमार चौकी तमकुहीराज,आरक्षी सन्दीप यादव चौकी तमकुहीराज शामिल रहे।