राज्य
कुशीनगर में आकाशिय बिजली गिरने से किशोर की मौत
By Deshwani | Publish Date: 12/6/2019 10:49:25 PMकुशीनगर। भानु तिवारी। बुधवार को जिले में आयी आंधी-बारिश के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। बारिश के बीच तेज गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने से एक किशोर की मौत हो गई। घटना दुदही क्षेत्र के गौरीश्रीराम गांव की है।
बिजली की चपेट में आने से झुलसकर अचेत हुए किशोर को परिवारीजन आनन-फानन में लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन अस्पताल पहुंचते ही डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। दुदही क्षेत्र के गौरीश्रीराम गांव में आपने नाना गोपी यादव के घर यह 14 वर्षीय किशोर विवेक आया था। बुधवार की दोपहर अचानक आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। इस दौरान यह किशोर विवेक अपने नाना के दरवाजे पर खेल रहा था।
इसी बीच गरज के साथ अचानक आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आकर विवेक बुरी तरह झुलस गया। परिवारीजन आनन-फानन में विवेक को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुदही पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विवेक का घर पडरौना के बलुचहा गांव में है और वह कक्षा सात में पढ़ता था।