ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
कचहरी परिसर में उत्तर प्रदेश बार काउन्सिल अध्यक्ष की गोली मार कर हत्या
By Deshwani | Publish Date: 12/6/2019 6:40:48 PM
कचहरी परिसर में उत्तर प्रदेश बार काउन्सिल अध्यक्ष की गोली मार कर हत्या

आगरा। आगरा दीवानी कचहरी परिसर में आज दो दिन पूर्व चुनी गईं उत्तर प्रदेश बार काउन्सिल की महिला अध्यक्ष दरवेश यादव की साथी वकील ने गोली मार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद हमलावर अधिवक्ता ने खुद को भी गोली मार ली जिसका इलाज रेनबो हास्पिटल में चल रहा है। आरोपित व दरवेश यादव एक ही चेम्बर में बैठते थे। घटना के बाद एडीजी अजय आनंद भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये हैं।

 
दीवानी कचहरी परिसर में बुधवार दोपहर के समय उत्तर प्रदेश बार काउन्सिल की अध्यक्ष दरवेश यादव का स्वागत समारोह हुआ था। अधिवक्ताओं ने ढोल नगाडे़ बजाकर महिला अध्यक्ष का स्वागत किया। स्वागत समारोह के बाद दरवेश यादव अधिवक्ता अरविंद मिश्रा के चेम्बर में बैठी थी। इसी दौरान दरवेश यादव के चेम्बर में साथ बैठने वाले अधिवक्ता मनीष शर्मा ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से उन पर तीन गोलियां चलाईं और इसके बाद दो गोलियां खुद को मार ली। घायल अध्यक्ष को पुष्पांजली अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गयी। उधर मनीष शर्मा को रेनबो अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसका उपचार चल रहा है। 
 
सूचना पर एडीजी अजय आनंद मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, घटना के पीछे क्या वजह रही है, इसका पता किया जा रहा है। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS