ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
ट्रक और बोलेरो की भीषण टक्कर में दो महिला समेत तीन लोगों की मौत, 4 घायल
By Deshwani | Publish Date: 12/6/2019 12:47:51 PM
ट्रक और बोलेरो की भीषण टक्कर में दो महिला समेत तीन लोगों की मौत, 4 घायल

जोरहाट। असम के जोरहाट जिले में स्थित बाईपास पर एक ट्रक और एक बोलेरो की टक्कर में दो महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

 
हादसा आज सुबह करीब चार बजे का है। मृतकों की शिनाख्त रविंद्र शाह, उर्मिला शाह और प्रभावती देवी के रूप में हुई है। इनके अलावा दुर्घटना में चार लोग घायल हैं, जिन्हें जोरहाट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 
घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई गई है। बोलेरो सवार ये सभी लोग हादसे के दौरान शादी के लिए एक लड़की देखने सोनापुर से मरान जा रहे थे। घटना की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS