राज्य
अदद ट्रक वाहन के साथ 34 राशि गोवंश अौर दो पशु तस्कर गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 1/6/2019 7:01:36 PMकुशीनगर। भानु तिवारी। जनपद में गोवंशीय पशुओं की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में थाना कसया पुलिस टीम द्वारा विशुनपुर तिराहा के पास से दो अदद ट्रक वाहन से तस्करी कर ले जाये जा रहे 34 राशि गोवंशीय पशुओं को बरामदगी कर दो शामिल वयक्तियो की गिरफ्तारी की है।
गिरफ्तार अभियुक्तगणों में मुहम्मद समीर पुत्र मुहम्मद सकील नि0 किदवई नगर थाना कोतवाली जनपद मुजफ्फरनगर उ0प्र0, दानिश पुत्र गुफरान नि0 किदवई नगर थाना कोतवाली सदर जनपद मुजफ्फरनगर उ0प्र0 हैं। गिरफ्तारी के आधार पर कसया थाना पर मु0अ0सं0 321/19 धारा 307 IPC व 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम व धारा 11 पशु क्रुरता अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर जेल भेेज दिया। बरामदगी में 34 राशि गोवंशीय बैल, ट्रक नं0 RJ 11 6A 6001,ट्रक नं0 UP 19 T 0477 रहे।
गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाल अतुल्य कुमार पाण्डेय थाना कसया , उ0नि0 राम सिंह थाना कसया, उ0नि0 महेन्द्र कुमार चतुर्वेदी थाना कसया, का0 आरिफ अंसारी थाना कसया, का0 रमेश यादव थाना कसया, का0 अमित कुमार वर्मा थाना कसया, का0 राजीव कुमार वर्मा थाना कसया, का0 राजन सरोज थाना कसया, का0 रामजियावन यादव थाना कसया रहे।