ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
कुशीनगर में कांग्रेसीयो ने राहुल गांधी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहने के लिए किया उपवास
By Deshwani | Publish Date: 29/5/2019 6:54:22 PM
कुशीनगर में कांग्रेसीयो ने राहुल गांधी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहने के लिए किया उपवास

कुशीनगर। भानु तिवारी। जिले के कांग्रेसियों ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहने के लिए सेवरही के गांधी चबूतरा के समक्ष सामूहिक उपवास किया। कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता व तमकुहीराज विधायक अजय कुमार लल्लू ने नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उपवास कर राहुल गांधी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहने की मांग की।

 
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक अजय कुमार लल्लू ने कहा कि पार्टी के लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन नहीं करने से सभी कार्यकर्ता निराश हैं। इस निराशाजनक परिणाम के लिए देश का प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता इसकी जिम्मेदारी लेता है। लोकसभा चुनाव में निराशाजनक परिणाम से पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने स्वयं इसकी जिम्मेदारी लेकर इस्तीफा की पेशकश की है।
 
  उन्होंने कहा कि पार्टी अध्यक्ष को इस फैसले पर पुनः विचार करके कार्यकर्ताओं के सम्मान में पार्टी का अध्यक्ष बने रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव आते-जाते रहते हैं। हम पुनः दोगुना ऊर्जा के साथ और नई रणनीति के आधार पर काम कर जीत दर्ज करेंगे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS